ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरकृषि मेले में किसानों की उमड़ी भीड़

कृषि मेले में किसानों की उमड़ी भीड़

क्षेत्र के अमिहित गांव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर बुधवार को कृषि मेला तथा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए अनेक तकनीकी जानकारियां दीं। इस अवसर पर...

कृषि मेले में किसानों की उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 21 Nov 2018 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के अमिहित गांव स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर बुधवार को कृषि मेला तथा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वैज्ञानिकों ने किसानों को आय बढ़ाने के लिए अनेक तकनीकी जानकारियां दीं। इस अवसर पर मृदा परीक्षण, उद्यान, पशुपालन और स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा स्टाल लगाये गये थे।

मेले में जिले के 11 विकास खण्डों के कृषि विभाग से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। डीडीए जयप्रकाश ने कृषि निवेश की योजनाओं पर प्रकाश डाला। जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे ने जिले में खाद बीज की उपलब्धता, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम ने नर्सरी, सब्जियों और फूल की खेती करने की विधि, लाभ और योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डा.नरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने केन्द्र के उद्देश्यों के बारे में बताया।

इसी प्रकार जिला गन्ना अधिकारी हुडा सिद्दीकी ने गन्ना से सम्बंधित योजनाओं और गन्ने की प्रजातियों आदि के बारे में बताया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने जैविक खेती करने पर बल दिया। उन्होंने इसके फायदे भी गिनाये। मेला का उद्घाटन विधायक दिनेश चौधरी ने किया। केन्द्र प्रभारी डा.नरेन्द्र रघुवंशी ने केंद्र परिसर में उपजे फूलों का गुलदस्ता विधायक को भेंट किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें