Jaunpur News: चार माह से खराब सरकारी ट्यूबवेल
Jaunpur News: कुसुम्ही गांव में पिछले चार माह से खराब सरकारी ट्यूबवेल के कारण किसानों को सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है। धान की रोपाई में देरी के चलते ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और ट्यूबवेल की तुरंत मरम्मत की मांग की। किसान आर्थिक नुकसान की आशंका जता रहे हैं।

Jaunpur News: चार माह से खराब सरकारी ट्यूबवेल 0 सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान, आक्रोश
डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।
डोभी विकास खंड के कुसुम्ही गांव में सरकारी ट्यूबवेल पिछले लगभग चार माह से खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का संकट उत्पन्न हो गया है। धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में ट्यूबवेल बंद होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने एकत्र होकर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई और ट्यूबवेल की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों की समस्याएँ
ग्रामीणों का कहना है कि ट्यूबवेल खराब होने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि की सिंचाई प्रभावित हो रही है। धान की रोपाई का कार्य बाधित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार माह में कई बार संबंधित विभाग एवं अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि अधिकारियों को समस्या की पूरी जानकारी होने के बावजूद इसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ट्यूबवेल की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे मजबूर होकर संबंधित विभाग के विरुद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान बबलू यादव, रामरतन यादव, किशन विश्वकर्मा, मनशेखर यादव, शशिकांत यादव, दीपक यादव, इंद्रदेव यादव, लक्ष्मीराम यादव, कांता यादव आदि रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


