Farmers Affected as Canal Overflow Drowns 10 Bighas of Wheat Crop in Jaunpur नहर ओवरफ्लो होने से दस बीघा गेहूं की फसल डूबी , Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsFarmers Affected as Canal Overflow Drowns 10 Bighas of Wheat Crop in Jaunpur

नहर ओवरफ्लो होने से दस बीघा गेहूं की फसल डूबी

Jaunpur News - फोटो--16कारण नहर से ओवरफ्लो पानी किसानों के खेतों में घुस गया। जिसमें करीब 10 बीघा गेहूं सरसों अन्य फसल डूब गई। जब किसानों ने देखा कि उनकी गेहूं की फस

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 27 Dec 2024 12:45 AM
share Share
Follow Us on
नहर ओवरफ्लो होने से दस बीघा गेहूं की फसल डूबी

जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र से होकर देवकली जासोपुर जाने वाली नहर ओवरफ्लो करने से 10 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। मामले की शिकायत किसानों ने नहर विभाग से की है। खंभौरा होते हुए देवकली जासोपुर डाल्हनपुर जाने वाली नहर जासोपुर में ओवरफ्लो कर गई। पानी अधिक आने के कारण नहर से ओवरफ्लो पानी किसानों के खेतों में घुस गया। जिसमें करीब 10 बीघा गेहूं सरसों अन्य फसल डूब गई। जब किसानों ने देखा कि उनकी गेहूं की फसल डूब गई तो नहर विभाग पहुंचे और बेलदार रामनाथ से भी शिकायत की। नहर ओवरफ्लो करने से उनकी गेहूं की फसलें डूबी हैं। इसके बाद बेलदार ने नहर में पानी कम किया। हालांकि आधा दर्जन किसान नहर ओवरफ्लो करने से प्रभावित हैं। किसानों ने कहा उनकी लागत भी नहीं निकल पाएगी। फसल खराब हो जाएगी। बेलदार रामनाथ का कहना है कि पानी को कम कर दिया गया है। अब फसल नहीं डूबने पाएगी। कुछ लोगों ने नालों पर अतिक्रमण किया है जिसके चलते नाला साफ नहीं है और नहर ओवरफ्लो कर जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।