Farmers Advised on Protecting Livestock from Cold Weather Risks पशु वैज्ञानिक ने पशुपालकों को दी जानकारी, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsFarmers Advised on Protecting Livestock from Cold Weather Risks

पशु वैज्ञानिक ने पशुपालकों को दी जानकारी

Jaunpur News - कृषि विज्ञान केन्द्र के पशु वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने किसानों को सर्दी में पशुओं की देखभाल के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान हानिकारक होता है, जिससे हायपोथेर्मिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरMon, 30 Dec 2024 12:43 AM
share Share
Follow Us on
पशु वैज्ञानिक ने पशुपालकों को दी जानकारी

सरकी। कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित केराकत के पशु वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह ने किसानों को उनके पशुओं के लिए शीतकाल में हुई बरसात के बाद बड़ी ठंड से होने वाले नुकसान और उससे बचने के उपाय बताया। कहा कि पशु 20 सेंटीग्रेट तक के तापमान में ठीक तरह से रह लेते हैं। लेकिन उससे नीचे का तापमान उनके लिए समस्या पैदा कर देगी। इससे हायपोथेर्मिया का ख़तर बढ़ जाता है। नवजात बछड़े निमोनिया की चपेट में आ सकते हैं। ऐसे में उनकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए पशुओं को बाड़े में आने से रोकने के लिए बोरियों की कई परतें लगाकर, बुना हुआ पुआल लगाकर रोंके। नमी सोखने के लिए सूखी पत्तिया बिछा दें। उन्होंने बताया कि दाने की मात्रा 10-20 प्रतिशत बढ़ा दें। अधिक ठंड में खाद्य तेल लगभग हर 100 किग्रा वजन पर 10 मिली देना चहिए। गुणवत्तायुक्त मिश्रित दाना रोजाना दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।