धान की नर्सरी के प्रति सजग रहें किसान : अधिकारी

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर में किसान धान की नर्सरी डाल रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने किसान को नर्सरी की देखभाल के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीज शोधन से रोगों से निजात पाने और उचित उपचार करने की बातें उठाई गई हैं।

धान की नर्सरी के प्रति सजग रहें किसान : अधिकारी

जौनपुर। किसान इस समय धान की नर्सरी डाल रहे हैं। बहुत से किसान सांडा तैयार करने के लिए पहले ही नर्सरी डाल चुके हैं। ऐसे में किसान नर्सरी के प्रति सजग रहें। रोज क्यारी का अवलोकन करते रहे। रोग की आशंका दिखाई देते ही उपचार की व्यवस्था करें। यह सलाह किसानों को जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह दे रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसान खरीफ फसलों की बुवाई करने से पूर्व ट्राइकोडर्मा आठ ग्राम प्रति किग्रा बीज या कार्बण्डाजिम 2.5 ग्राम प्रति किग्रा बीज अथवा थीरम तीन ग्राम प्रति किग्रा से बीज शोधन अवश्य करें। वर्तमान समय में धान की नर्सरी में लगने वाले रोगों से बचाव के लिए उपचारात्मक कार्य करें।

नर्सरी का खैरा रोग

यह रोग जस्ते की कमी के कारण होता है। इसमें पत्तियां पीली पड़ जाती हैं जिस पर बाद में कत्थई रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। इसके उपचार के लिए जिंक सल्फेट पांच ग्राम तथा 20 ग्राम यूरिया प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करना चाहिये।

धान की नर्सरी का सफेदा रोग

यह रोग लौह तत्व की अनुपलब्धता के कारण लगता है। नई पत्ती सफेद रंग की निकलती है जो कागज के समान होकर फट जाती है। उपचार के लिए फेरस सल्फेट पांच ग्राम तथा 20 ग्राम यूरिया प्रति लीटर पानी में घोलकर 2-3 छिड़काव पांच दिन के अन्तर पर करें।

बीज शोधन के बाद नर्सरी डालना सुरक्षित

किसान नर्सरी का अवलोकन सुबह शाम करते रहें। अन्यथा रोग की चपेट में आकर पूरी नर्सरी खराब हो जाएगी। जो किसान अभी नर्सरी डाल रहे हैं वो बीज शोधन के बाद नर्सरी डालें तो रोग की सम्भावना कम रहेगी। क्योंकि बीज शोधन करने से कम खर्च में ही फसल को रोगों से पूर्णतया निजात मिल जाती है।

- विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसान को नर्सरी की देखभाल के लिए क्या सलाह दी गई है?
किसान को सलाह दी गई है कि वो रोज क्यारी का अवलोकन करें और रोग की आशंका दिखाई देते ही उपचार की व्यवस्था करें।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।