Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsFarmers Acknowledged for Land Contribution in Bypass Construction
किसानों के प्रति किसान नेता ने जताया आभार

किसानों के प्रति किसान नेता ने जताया आभार

संक्षेप:

Jaunpur News - किसानों के प्रति किसान नेता ने जताया आभारजिसे नकारा नहीं जा सकता। कहा कि बाइपास निर्माण में किसानों ने अपनी जमीन देकर सराहनीय कार्य किया है। जनप्रतिनि

Nov 25, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

सतहरिया। कोदहू-इटहरा बाइपास निर्माण में जमीन देने वाले किसानों के प्रति भाकियू के राष्ट्रीय सचिव राजनाथ यादव ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से लेकर आज तक हर जनहित कार्य में किसानों का योगदान अतुलनीय रहा है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। कहा कि बाइपास निर्माण में किसानों ने अपनी जमीन देकर सराहनीय कार्य किया है। जनप्रतिनिधियों और सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के धन से होने वाले विकास कार्यों में समस्याओं का समाधान करें। निर्माण कार्य का वास्तविक श्रेय सिर्फ जमीन देने वाले किसानों को जाता है, इसलिए वे ही बधाई के पात्र हैं। गुरु उपदेश को जीवन में उतारना ही सच्ची साधना : ओंकार नाथ सतहरिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्षेत्र के साहबगंज स्थित शिव मंदिर पर जीवन की सार्थकता व आध्यात्मिक विषय पर चर्चा करते हुए दिव्यांग ओंकार नाथ ने कहा कि गुरु के दिए ज्ञान को केवल याद करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे आचरण में उतारना आवश्यक है। यही सफल शिष्य की पहचान है। उन्होंने गुरु द्रोण और उनके शिष्यों का उदाहरण देते हुए बताया कि दुर्योधन ने सत्यवादी पाठ रटकर सुना दिया, जबकि युधिष्ठिर ने सत्य बोलने का अभ्यास कर उसे जीवन में उतारा और बाद में पाठ कंठस्थ होने की बात कही। अशोक विश्वकर्मा, संजय भोज्यवाल, बाबूलाल पटेल समेत अन्य लोग मौजूद थे।