करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
तियरा गांव के वैद्य का पूरा गांव में शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।गांव निवासी 55 वर्षीय रामकेवल यादव खेत की सिंचाई करने के...
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 18 Nov 2017 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें
तियरा गांव के वैद्य का पूरा गांव में शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गयी। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी 55 वर्षीय रामकेवल यादव खेत की सिंचाई करने के लिए मोटर को स्टार्ट करने गया था। उसे पता नहीं था कि मोटर में पहले से करंट उतर रहा है। जैसे ही उसने मोटर को स्पर्श किया वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।