करंट की चपेट में आकर किसान की मौत
Apr 15, 2026 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - जौनपुर के संदहा गांव में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 50 वर्षीय राज बहादुर यादव सिंचाई करते समय बिजली के तार की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के संदहा गांव में मंगलवार को खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया। संदहा गांव के पाही निवासी 50 वर्षीय राज बहादुर यादव पशुओं के चारे के लिए बाजरे की चरी की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें:इलाज के दौरान झुलसे मासूम ने तोड़ा दम, कोहराम
गांव में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


