फर्जी हस्ताक्षर मामले में केस दर्ज
Jaunpur News - बदलापुर में तहसील के संग्रह अनुसेवक दीपक श्रीवास्तव ने एसडीएम और तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 2,06,882 रुपये निकाल लिए। पिछले आठ महीनों से निलंबित रहे दीपक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

बदलापुर। क्षेत्र स्थित तहसील में कार्यरत संग्रह अनुसेवक की ओर से एसडीएम-तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर बकाया एरियर निकालने के मामले में पुलिस ने शनिवार की देर रात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। संग्रह कार्यालय में तैनात अनुसेवक दीपक श्रीवास्तव को लगभग आठ माह पूर्व कार्य में लापरवाही के आरोप में एसडीएम योगिता सिंह ने निलंबित किया था। एडब्ल्यूबीएन अनिल मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीपक श्रीवास्तव ने 30 मार्च को एसडीएम और तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दो लाख छह हजार 882 रुपए निकाल लिए थे। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


