समय से परीक्षा परिणाम घोषित करना प्राथमिकता : कुलपति

समय से परीक्षा परिणाम घोषित करना प्राथमिकता : कुलपति

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो...04थमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वाह्य परीक्षक को समय से बुलाकर तय समयसीमा में मूल्यांकन करा लें। कुलपति ने

Dec 12, 2025 12:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाबा साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में शुरू हो गया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने गुरुवार को पूजन के बाद मूल्यांकन शुरू कराया। कुलपति ने कहा कि समय से मूल्यांकन कराकर तय समय में परीक्षा परिणाम घोषित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। वाह्य परीक्षक को समय से बुलाकर तय समयसीमा में मूल्यांकन करा लें। कुलपति ने डॉ.पूनम सोनकर, डॉ. सौरभ सिंह को मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया। कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर सुचितापूर्ण मूल्यांकन करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राजभवन एवं उत्तर प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में समर्थ पोर्टल का उपयोग करते हुए यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा इसके लिए समन्वयक मूल्यांकन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह एवं मूल्यांकन समिति डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, डॉ.सौरभ वी कुमार, डॉ.अशोक यादव एवं डॉ.सत्यम उपाध्याय को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। कुलसचिव केश लाल ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारंभ है और दिसम्बर के तृतीय सप्ताह तक संचालित होनी है। इस मौके पर प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मिथिलेश, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, डॉ.नृपेंद्र सिंह, संजय शर्मा, श्याम त्रिपाठी, लाल बहादुर, बृजेश सिंह, मनु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।