Jaunpur News: राजा श्री कृष्ण दत्त इन्टर कॉलेज का मना स्थापना दिवस
Jaunpur News: जौनपुर में राजा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस मनाया गया। वार्षिक उत्सव में गणमान्य अतिथि और छात्रों की उपस्थिति में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती और राजा श्री कृष्णदत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। कई प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। राजा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज का स्थापना दिवस शनिवार को कालेज परिसर में मनाया गया। गणमान्य अतिथियों, अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो शिक्षकों अभिभावकों एवं बच्चों की उपस्थिति में वार्षिक उत्सव आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने मनमोहन नृत्य, संगीत सहित विभिन्न कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
समारोह का शुभारम्भ
मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, समारोह के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला, राज परिवार के सदस्य रानी नीता कुंवर, रजत थरेजा, राधिका थरेजा एवं बद्दी कपूर, प्रबंधक डॉ.सत्यराम प्रजापति, प्रधानाचार्य डॉ.संजय चौबे तथा पूर्व एमएलसी प्रमोद मिश्रा ने मां सरस्वती तथा राजा श्री कृष्णदत्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
सम्मानित व्यक्ति
पुरातन छात्रों कर्नल रामदास द्विवेदी, न्यायाधीश अभिषेक कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक प्रीति वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत रौनक अफरोज, एचडीएफसी बैंक की निकिता सिंह, जिला उद्योग में अधिकारी दीपक सेठ, डॉ.अजीत कपूर, सीए अमित गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ.नीरज सिंह, विद्यालय के उप प्रबंधक जियाराम यादव, सेवानिवृत्ति शिक्षक महाबल यादव, डॉ.आयुष उपाध्याय, पूर्व शासकीय अधिवक्ता यादवेन्द्र दत्त चतुर्वेदी, श्याम नारायण पांडेय सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
प्रगति आख्या
प्रबंधक डॉ.सत्यराम प्रजापति ने संस्था की प्रगति आख्या तथा प्रधानाचार्य डॉ.संजय चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ.अनिल उपाध्याय, डॉ.अनिल सिंह, शिवभूषण चौबे, डॉ.विनय कुमार सिंह, संदीप मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, प्रेमचंद. डॉ.विश्वनाथ, डॉ. रमेश, राघवेंद्र सिंह, रंजना चौरसिया, पूजा सिंह, ज्योति सिंह अन्य रहे। संचालन लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव एवं अवनीन्द्र तिवारी ने किया।

