कैंप लगाकर नामांकन, एक दिन में 50 नए बच्चे जुड़े
Jaunpur News - मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा के साथ शिक्षकगण नामांकन में जनपद

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। सकारात्मक सोच और दृढ़ इच्छा के साथ शिक्षकगण नामांकन में जनपद को प्रदेश में स्थान दिलाएं। पेशे के साथ हमेशा न्याय करें। यह बातें कंपोजिट विद्यालय बनगांव में आयोजित वृहद शिक्षा चौपाल में अभिभावक, शिक्षक और बच्चों को संबोधित करते हुए बुधवार को बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा। बनगांव की बस्तियों में सुबह बीएसए के नेतृत्व में गाजे बाजे और स्लोगन की पट्टी लिए बच्चों की टोली और शिक्षक ने नारों के साथ गुंजायमान किया। इसके बाद बस्ती में बैठकर बच्चों का नामांकन कर उन्हें माला पहना कर पुस्तक, टीएलएम किट देकर उनके अभिभावकों का सम्मान किया। इस दौरान बनगांव और बोड़ेपुर के लगभग पचास बच्चों का नामांकन किया।
चौपाल स्थल पर कंपोजिट विद्यालय बनगांव में पहुंचकर बीएसए ने चौदह विद्यालयों के बच्चों की ओर से बनाए गई शिक्षण अधिगम सामग्री की प्रदर्शनी देखकर, उनसे उसके बारे में प्रश्न किया। उत्तर सही पाने के बाद सराहना किया। इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल अरविंद मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह तथा प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह को धन्यवाद दिया।प्रधानाध्यापिका मंजू सिंह ने अभ्यागतो का स्वागत भाषण दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल ने भी संबोधित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


