छात्राओं ने पथ संचलन कर महिलाओं को किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने पथ संचलन कर महिलाओं को जागरूक किया। यह कार्यक्रम भारत के प्रधानमंत्री के निर्देश पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया गया। छात्रों ने नारे लगाते हुए महिलाओं की शक्ति का संदेश दिया।

छात्राओं ने पथ संचलन कर महिलाओं को किया जागरूक

डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी के स्वर्ण जयंती अवसर पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सुबह किया गया। प्रबंधक प्रवीण सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने पथ संचलन कर महिलाओं को जागरूक किया। पथ संचलन कालेज गेट से शुरू होकर सिधौनी गांव होते हुए कालेज कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ। संचालन प्रोफेसर सरिता सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन का आयोजन महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। पथ संचलन के माध्यम से छात्राओं ने क्षेत्र में महिलाओं को उनकी शक्ति के प्रति जागरूक करने का एक संदेश देने का प्रयास किया।

इस दौरान छात्राओं ने वंदे मातरम और भारत माता की जय, नारी शक्ति जिंदाबाद के नारों का उद्घघोष करते हुए भ्रमण किया। विद्यालय के अध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।