Jaunpur News: हाईमास्ट लाइट का तार चोरी
Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट के साइट बॉक्स का ताला तोड़कर विद्युत तार चोरी किया गया है। जय प्रकाश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) क्षेत्र में हाईमास्ट लाइट के साइट बॉक्स का ताला तोड़कर विद्युत तार चोरी किए जाने का मामले में ठेकेदार ने सीडा पुलिस चौकी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। देवचंदपुर स्थित जय प्रकाश इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर जय प्रकाश सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी फर्म सीडा क्षेत्र में नाला, सड़क और हाईमास्ट लाइट समेत विभिन्न निर्माण कार्य करा रही है। आरोप लगाया कि सीडा रोड नंबर-तीन पर करीब दो माह पहले लगाई गई हाईमास्ट लाइट के साइट बॉक्स का ताला नौ जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया और उसमें लगे विद्युत तार चोरी कर ले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


