बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

Mar 07, 2026 11:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मछलीशहर में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। महिला की नातिन ने आरोप लगाया कि 65 वर्षीय आरोपी शराब के नशे में था। जब महिला ने चिल्लाया, तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली के एक गांव में एक शर्मसार करने वाली घटना घटी है। एक गांव की बुजुर्ग महिला के साथ गाँव के ही बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की नातिन ने अपने गांव के ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी दादी से दुष्कर्म करने का प्रयास की तहरीर दी है। नातिन के अनुसार आरोपित बुजुर्ग शराब के नशे में था। वह घर में दादी को अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी करने लगा। गनीमत रही कि दादी के चिल्लाने पर हम सभी लोग मौके पर पहुंच गये।

हम लोगों के पहुंचते ही मौके से आरोपी वृद्ध फरार हो गया। शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि बुजुर्ग महिला का मेडिकल करवाकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।