अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज, शाही, अटाला सहित विभिन्न मस्जिदों में रही नमाजियों की भीड़
जौनपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज गुरुवार को पूरी अकीदत और शांति के माहौल में सम्पन्न हुई। शाही ईदगाह के इमाम मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीकी ने हजारों नमाजियों को नमाज अदा करवाई। बच्चों में उत्साह था, और नमाज के बाद कुर्बानी की गई।
जौनपुर, संवाददाता। जिले में ईद- उल- अजहा की नमाज गुरुवार को पूरी अकीदत और शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। शाही ईदगाह, अटाला मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
ईदगाह में नमाज
मछली शहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह के इमाम एवं खतीब हज़रत मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीकी हन्फी ने हजारों नमाजियों को नमाज अदा करवाई।
खुतबा और उत्साह
हज़रत इब्राहिम की सुन्नत (इतिहास)मौलाना अब्दुज़ ज़ाहिर सिद्दीकी ने अपने खुतबे (भाषण) में बताया कि कुर्बानी की शुरुआत अल्लाह के नबी हज़रत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की सुन्नत से हुई। त्योहार को लेकर बच्चों में भारी उत्साह दिखा, वे नए कपड़ों में एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए।
उलेमाओं की उपस्थिति
इस मौके पर नेयाज ताहिर शेखू,मोहम्मद शोएब अच्छू खान,ज़फ़र राजा,रियाजुल हक़,हाजी इमरान खान,मौलाना आफाक,अकरम मंसूरी,आदि मौजूद रहे।
कुर्बानी और दुआ
हिंस गौराबादशाहपुर के अनुसार कस्बा समेत इलाके के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में ईद उल अजहा बकरीद की नमाज गुरुवार को सुबह अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज से पहले तकरीर में उलेमाओं ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी के अहमियत पर रोशनी डाली। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद घरों को पहुंचकर लोगों ने जानवरों की कुर्बानी की। कस्बा के कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में हाफिज अशहद, ईदगाह गौरा में मौलाना आमिर शिराजी, जामा मस्जिद में हाफिज उमर, मस्जिद तैयबा बंजारेपुर में हाफिज तालिब, ईदगाह चोरसंड में हाफिज असफर और मस्जिद इटैली में अनीस शाह ने बकरीद की नमाज अदा कराई। इलाके के शिया समुदाय की मस्जिद बमैला, रामपुर सरसौड़ा, बारी, भदेवरा स्थित मस्जिद और गजना के ईदगाह में भी अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान एसओ गंगा सागर मिश्रा मय फोर्स लगे रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


