भीषण गर्मी में बत्तख पालन पर पड़ रहा प्रतिकूल असर
भीषण गर्मी में बत्तख पालन पड़ रहा प्रतिकूल असर भीषण गर्मी में बत्तख पालन पड़ रहा प्रतिकूल असर भीषण गर्मी में बत्तख पालन पड़ रहा प्रतिकूल असर भीषण गर्मी...

मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद
लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और बारिस में बिलम्ब होने से बत्तख पालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय ब्लाक के बामी में इस वर्ष बत्तख फार्म खुला है। बत्तखों को रात में बन्द घरों में रखा जाता है और दिन में अहाते या फिर बाहर खुले में टहलाया जाता है।
बत्तख पालने वाले मनोज सरोज ने बताया कि इन्हें तैरने के लिये पानी की जरूरत होती है। चूंकि बसुही नदी में साल में करीब 9 से 10 महीने तक पानी रहता है। नदी की तट रेखा के नीचे बत्तखों को आसानी से जल क्रीडा के लिए विचरण कराया जा सकता है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बत्तख पालन का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बत्तख के 1500 बच्चों के साथ फार्मिंग शुरू की। किन्तु प्रबंधन का अनुभव न होने और भीषण गर्मी के कारण काफी संख्या में बच्चे मर गये। बत्तखों की देखभाल करने वाले सभाजीत सरोज कहते हैं कि बरसात में हो रही देरी के चलते बत्तख अपने को प्रजनन के अनुकूल नहीं पा रहें। इससे अण्डा देने की प्रक्रिया बिलम्बित हो रही है।
