Jaunpur News: शराबी बेटे ने किया मां की हत्या का प्रयास

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में एक कलयुगी बेटे

Jaunpur News: शराबी बेटे ने किया मां की हत्या का प्रयास

Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। परिजनों के शोर मचाने पर महिला की जान बची।जानकारी के अनुसार ग्राम कमरुद्दीनपुर निवासी गुलाम मैसर पुत्र स्व. खैरून ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पुत्र नूर हसन रोजाना शराब पीकर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता है। वह परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है। गुरुवार देर शाम नूर हसन शराब के नशे में घर आया और अपनी मां हसीना का गला दबाने लगा। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के परिजन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया।

सूचना पर सुरेरी पुलिस मामले में बीएन एस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी गंगासागर मिश्र ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी पुत्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: शराबी बेटे ने किया मां की हत्या का प्रयास