डॉ.उमाकांत बनाए गए जिलाध्यक्ष
Jaunpur News - जौनपुर के उमरपुर मोहल्ला निवासी डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव संगठन को मजबूत करने...

जौनपुर। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद सांसद ने शहर के उमरपुर मोहल्ला निवासी डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव को संस्था का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जौनपुर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव प्रयागराज ने कहा है कि जौनपुर जिलाध्यक्ष डॉ.उमाकांत श्रीवास्तव जिले में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे। इस मनोनयन पर संजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव राजा, उमेश चन्द श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, कायस्थ संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, श्यामलकांत श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक समेत अन्य स्वजातीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष डॉ.उमाकांत ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करने व कायस्थ समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।