Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsDistrict Magistrate Reviews Voter List Work Ensures No Eligible Voter Is Left Out
एसआईआर में राजनीतिक दलों और मतदाताओं से मांगा सहयोग

एसआईआर में राजनीतिक दलों और मतदाताओं से मांगा सहयोग

संक्षेप:

Jaunpur News - 0अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस प्राथमिकता से तामील के निर्देशओं के नोटिस प्राथमिकता से तामील के निर्देश 0फॉर्म- छह, सात और आठ की प्रक्रिया में किसी तरह की

Feb 03, 2026 12:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी ने मतदाता सूची से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनमैप्ड मतदाताओं से संबंधित नोटिसों की तामील प्राथमिकता के आधार पर की जाए, जिससे कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौजूद बीएलए से संवाद कर फॉर्म-छह, फॉर्म-सात और फॉर्म-आठ भरने और जमा करने की स्थिति की जानकारी ली। इस पर बीएलए ने बताया कि बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है और किसी प्रकार की समस्या नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए व्यवस्था की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मतदाता स्वयं अथवा अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से आवश्यक साक्ष्यों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे बीएलओ के कार्यों में सहयोग करें और निर्धारित प्रारूप में प्रमाणित कर फॉर्म-6, सात और आठ खुद जमा कराएं। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, वे तय तिथि पर अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्ष्य का मिलान करा लें। इस मौके पर संबंधित ईआरओ, बीएलओ, विभिन्न राजनैतिक दलों के बीएलए तथा ग्रामीण मौजूद रहे।