आधार नामांकन और अपडेट के संबंध में की बैठक

Feb 27, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनुपर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने आधार नामांकन और अपडेट की समीक्षा की। उन्होंने 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को आधार सेवाओं में तेजी लाने और आम जनता को जागरूक करने के लिए कहा गया।

आधार नामांकन और अपडेट के संबंध में की बैठक

जौनुपर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आधार नामांकन और अपडेट के संबंध में बैठक की। बैठक में जनपद में आधार कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इसमें पाया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन कम है। जिलाधिकारी ने इसे बढ़ाने के लिए शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत आधार कवरेज करने के निर्देश दिए। यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आधार नामांकन और अपडेट में तेजी लाएं और आमजन को जागरूक करें। साथ ही कहा कि कोई भी निर्धारित शुल्क से अधिक न लिया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।