वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण
Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - जौनपुर में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी परमानंद झा और जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह भी मौजूद थे।

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता एवं अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


