गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण
May 07, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में भूसा, चारा, और पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सफाई अच्छी पाई गई। उन्होंने गोवंश को गुड़ और केला भी खिलाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया भी उपस्थित रहे।

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को अस्थाई गो आश्रय स्थल सादनपुर बक्सा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में भूसा, चारा की उपलब्धता, पानी की व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गौशाला में साफ-सफाई अच्छी पाई गई। इसके साथ ही उन्होंने गोवंश के लिए बोए गए नेपियर घास को भी देखा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों और केयरटेकर से संवाद करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गोवंशो को गुड़ एवं केला खिलाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:गोशाला का डीएम ने किया निरीक्षण
ये भी पढ़ें:मूड़ा सरकटा कान्हा गौशाला में मिलीं खामियां
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


