Jaunpur News: जिलाधिकारी ने रात्रि भ्रमण कर देखीं व्यवस्थाएं
Jaunpur News: जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार रात शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़कों की स्थिति, गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी व्यवस्था का अवलोकन किया। संबंधित अधिकारियों को स्थिति में सुधार और जनसुविधा के लिए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार की देर रात्रि शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होने सद्भावना पुल से भ्रमण प्रारम्भ करते हुए शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, शाही किला, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार एवं डाक बंगला लाइन बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति, गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी एवं अन्य नगरीय व्यवस्थाओं का मौके पर अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा आमजन की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने पर सम्बधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जलनिगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका के अवर अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।


