Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsDistrict Administration Shuts Down 100 Common Service Centers in Jaunpur for Non-Compliance
रेट लिस्ट चस्पा न करने पर 100 सीएससी कराया बंद

रेट लिस्ट चस्पा न करने पर 100 सीएससी कराया बंद

संक्षेप:

Jaunpur News - - जांच के दायरे में आए अन्य पर भी कार्रवाई की तलवार, जुटाई जा रही है जानकारीसीएससी) को जिला प्रशासन ने बंद करा दिया। नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रह

Jan 11, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। रेट लिस्ट अंकित न करने और ब्रांडिंग नहीं करने वाले जिले के सौ कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) को जिला प्रशासन ने बंद करा दिया। नियमों की अनदेखी कर संचालित हो रहे अन्य सीएससी पर भी तलवार लटक गई है। आने वाले दिनों में अन्य पर भी कार्रवाई होने की संभावना है। जौनपुर जिले में करीब 3500 सहज जन सेवा केंद्र संचालित हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, कुछ पर लगातार निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे लेने की शिकायत मिल रही थी। साथ ही सरकार की योजनाओं की ब्रांडिंग भी नहीं की जा रही थी। सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय के निर्देश पर सीएससी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नवीन कुमार व स्टेट हेड राजेश मिश्रा ने निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टीम ने जौनपुर शहर, बरसठी, मड़ियाहूं, जमालापुर और बक्शा पहुंच संचालित कई सीएससी को देखा। सौ सेंटरों के जांच के दौरान एक पर भी न तो मूल्य सूची नजर आई न ही ब्रांडिंग। इसके बाद तत्काल प्रभाव से सौ को बंद कर दिया गया है। अब यह नियमों को पूरा किए बिना नहीं चल सकेंगे। सीएससी मैनेजर अनुराग सिंह ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने पर सौ सीएससी को बंद कराया गया है। निरीक्षण के दौरान सेंटरों पर निर्धारित सूची चस्पा नहीं मिली।