Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsDispute Over Path Leads to Violence in Balrampur Bhurkuda Jaunpur
रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

रास्ते के विवाद में दोनों पक्षों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

संक्षेप: Jaunpur News - जौनपुर के बलरामपुर भुरकुड़ा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने सरकारी चकरोड को काटने का प्रयास किया, जबकि दूसरे पक्ष ने जबरन रास्ता निकालने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sat, 15 Nov 2025 12:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

डोभी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बलरामपुर भुरकुड़ा गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहले पक्ष के विकास सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि 13 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे गांव के ही सुदर्शन यादव, अरविंद, गोविंद और श्रवण सरकारी चकरोड को काट रहे थे। मना करने पर वे लोग मारपीट पर अमादा हो गए। जान बचाने के लिए वह वहां से भाग गया। जानकारी मिलने पर उसका भाई अंकित और रिश्तेदार दीपक मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं दूसरे पक्ष के सुदर्शन यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी भूमिधरी जमीन पर जबरन रास्ता निकालने की कोशिश के दौरान विकास सिंह, अंकित, अजय और मुन्ना ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। प्राथमिक उपचार डोभी सीएचसी में कराने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।