Jaunpur News: छुट्टे पैसे को लेकर विवाद, घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में किराना दुकान पर छुट्टे

Jaunpur News: छुट्टे पैसे को लेकर विवाद, घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा

Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में किराना दुकान पर छुट्टे पैसे को लेकर बुधवार रात्रि को हुआ विवाद बाद में मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सामान लेने आए युवक ने पहले दुकान पर बैठे दुकानदार के साथ मारपीट की। इसके बाद घर पहुंचकर कुछ लोगों को साथ लाया और घर में घुसकर दुकानदार व उसकी बहू की पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों के सिर में चोटें आई हैं।निगोह गांव निवासी निर्मला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उनके पति बंसराज गौतम किराना की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के साधु सामान लेने आए।

छुट्टे पैसे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।निर्मला देवी के मुताबिक, कुछ देर बाद साधु पांच-छह लोगों को लेकर उनके घर पहुंचा और घर में घुसकर पति बंसराज तथा बहू के साथ मारपीट की। इसमें दोनों के सिर में चोटें आईं।तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को साधू, गुलाब, जयसूर्या, नान्हक, लालदेवी और सुंदरी के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: छुट्टे पैसे को लेकर विवाद, घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा