विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर डीएम ने की समीक्षा बैठक

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण पर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो....14 वाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर

Dec 10, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

जौनपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार डिजिटाइजेशन की प्रगति का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि बदलापुर में 85 प्रतिशत से अधिक, शाहगंज में 84 प्रतिशत से अधिक, जौनपुर में 74 प्रतिशत, मल्हनी में 83 प्रतिशत से अधिक, मुंगराबादशाहपुर में 82 प्रतिशत से अधिक, मछलीशहर में 82 प्रतिशत से अधिक, मड़ियाहूं में 83 प्रतिशत से अधिक, जफराबाद में 80 प्रतिशत से अधिक और केराकत में लगभग 84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी के साथ पूरे जनपद में लगभग 82 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्य की गति बढ़ाएं ताकि समय पर डिजिटाइजेशन पूरा हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन बूथों पर प्रगति धीमी है उनकी सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए ताकि वे गणना प्रपत्र भराने और जागरूकता बढ़ाने में सहयोग कर सकें। इस मौके पर बीजेपी के डॉ. अजय कुमार सिंह, अजीत प्रजापति, सपा के राकेश मौर्य, बीएसपी के चंद्रेश भारती, सीपीआईएम के राजेश पटेल, अपना दल (एस) के जय प्रकाश पटेल, कांग्रेस के फैयाज हाशमी, आप पार्टी के राम रतन विश्वकर्मा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह और समस्त ईआरओ भी मौके पर मौजूद रहे।