Jaunpur News: बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों पर भरा पानी, आवागमन दुश्वार
Jaunpur News: मछलीशहर के जमालपुर में कम्पोजिट विद्यालय को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। वर्षों से मरम्मत न होने से गड्ढों में पानी भर गया है और कीचड़ बढ़ गया है, जिससे बच्चों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के जमालपुर स्थित कम्पोजिट विद्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ गई है। करीब तीन दशक पहले मंडी परिषद की ओर से बनाई गई सड़क की वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। लगातार बारिश से गड्ढों में पानी भर गया है और सड़क कीचड़ से पट गई है। इससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से कन्नौजिया बस्ती, गौतम बस्ती, क्षत्रिय बस्ती, ब्राह्मण बस्ती और यादव बस्ती के लोग मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं।
प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर आते-जाते हैं। बरसात में कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से शिकायत की गई। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


