Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsDengue Cases Rise to 12 in Gyanpur Health Department Takes Action
डेंगू का केस हुआ 12, स्वास्थ्य विभाग हलकान

डेंगू का केस हुआ 12, स्वास्थ्य विभाग हलकान

संक्षेप: Jaunpur News - ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में डेंगू का केस अब 12 हो गया है। नगर

Wed, 12 Nov 2025 01:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में डेंगू का केस अब 12 हो गया है। नगर पंचायत घोसिया में डेंगू का आठवां केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग हलकान हो गया है। भदोही, सुरियावां, ज्ञानपुर, औराई एवं डीघ समेत विभिन्न स्थानों पर कुल 12 केस मिल चुके हैं। डेंगू का केस मिलने का मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवा का छिड़काव कराने के साथ ही आसपास के लोगों की जांच कराया जा रहा है। वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित स्थलों पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव करने के साथ ही फागिंग कराया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आधार पर ही जिले में कुल 40 स्थानों को हाट स्पाट एरिया घोषित किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगरीय इलाकों में फागिंग कराने के साथ ही नाला सफाई संग झाड़ियों का काटने का काम चल रहा है। डेंगू का पहला केस भदोही, दूसरा सुरियावां, तीसरा धनतुलसी तो छठवां केस थानीपुर और सातवां केस भुड़की गांव तो आठवां केस नगर पंचायत घोसिया में मिला है। जिले में कुल 381 ग्राम पंचायतों में डेंगू से बचाव को दवा का छिड़काव संग फागिंग कराया जा रहा है। इसके सापेक्ष पूर्व में चिन्हित कुल 165 गांव में अब तक दवा का छिड़काव हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 40 डेंगू के केस मिले थे। शेष गांव में भी स्वास्थ विभाग की टीम दस्तक दे रही है। बीमारी से बचाव के प्रति जन-जन को जागरूक भी किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल ने बताया कि डेंगू बीमारी से बचाव को फागिंग संग दवा का छिड़काव हो रहा है। चयनित गांव और बस्तियों में फागिंग संग दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। अब तक छहों ब्लाक मिलाकर कुल 175 गांव में फागिंग हो चुका है। शेष 371 गांव में शीघ्र ही फागिंग कराया जाएगा।