ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरगिरफ्तारी न होने पर थाना पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गिरफ्तारी न होने पर थाना पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

गौराबादशाहपुर। हिन्दुस्तान संवाद हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने से आक्रोशित भदेवरा...

गिरफ्तारी न होने पर थाना पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 04 Aug 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गौराबादशाहपुर। हिन्दुस्तान संवाद

हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करने से आक्रोशित भदेवरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को गौराबादशाहपुर थाना पर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप रहा कि हत्या के नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के कई दिनों बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पायी। जिससे लोगों में गुस्सा है।

ग्रामीणों का कहना था कि 30 जुलाई को भदेवरा निवासी उमेश सिंह डब्बू का शव कुएं से बरामद हुआ था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसे मारपीट कर कुएं में फेंक दिया था। जिसमें दूसरे दिन मृतक के भाई विजय सिंह की तहरीर पर पांच नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। प्रदर्शन करने वालों में गांव के सीताराम सिंह, विजय सिंह,प्रकाश सिंह, शैलेश सिंह, मिंटू सतीश चौबे, रामू सिंह, मन्नू यादव, विकास, धर्मेंद्र चौरसिया, दिनेश सिंह, मोनू उपाध्याय, प्रदुम्न सिंह, अशोक सिंह अन्य दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में एसओ संतोष पाठक का कहना है कि गांव से लोग थाना पर आये थे। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें