Jaunpur News: बैठक में बेनामी जमीनों को कब्जा मुक्त करने हेतु मुख्यमंत्री से की गई मांग

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: नौपेड़वा में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सरंक्षण कार्यदल की बैठक हुई। बैठक में बेनामी जमीनों को कब्जा मुक्त करने की मांग उठाई गई। डॉ. कैलाश नाथ निषाद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ग्रामीणों की भूमि को छोडकर बाकी जमीनों को मुक्त करने का आग्रह किया। सुहेलदेव पार्टी की विधानसभा चुनावों में भागीदारी की भी मांग की गई।

Jaunpur News: बैठक में बेनामी जमीनों को कब्जा मुक्त करने हेतु मुख्यमंत्री से की गई मांग

Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में गुरुवार को सरंक्षण कार्यदल टीम की बैठक में बेनामी जमीनों को कब्जा मुक्त करने की मांग की गई। सरंक्षण कार्यदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश नाथ निषाद ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में गांवों की बेनामी जमीनों में आबादी की भूमि को छोड़कर ग्राम प्रधानों एवं हल्का लेखपालों के माध्यम से शेष बची जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। राष्ट्रीय संयोजक नंदलाल नागर ने प्रदेश की 86 विधानसभा की सीटों पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को चुनाव लड़ाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। बैठक में जनपद की नौ विधानसभा सीटों में ज्यादा से ज्यादा सुहेलदेव को टिकट देने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: बैठक में बेनामी जमीनों को कब्जा मुक्त करने हेतु मुख्यमंत्री से की गई मांग