Jaunpur News: दहेज में चार लाख रुपये की मांग

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। थाना क्षेत्र के सुरेरी डीह गांव की एक विवाहिता ने पति,

Jaunpur News: दहेज में चार लाख रुपये की मांग

Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), सुजीत शुक्ल। थाना क्षेत्र के सुरेरी डीह गांव की एक विवाहिता ने पति, ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने बुधवार को सुरेरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरेरी डीह गांव निवासी करिश्मा बेगम पत्नी मोहम्मद इकराम का आरोप है कि पति मोहम्मद इकराम, ससुर मोहम्मद शफीक उर्फ पप्पू तथा देवर इरफान लंबे समय से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

आरोप है कि आरोपित आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से निकाल देने की धमकी देते हैं। पीड़िता का कहना है कि उससे दहेज में चार लाख रुपये की मांग की जा रही है। उसकी दो बेटियां होने के कारण भी उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हैं।पीड़िता की तहरीर पर सुरेरी पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।