तालाब में पानी के लिए बीडीओ को दिया ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - डोभी विकास खंड के बोड़सर खुर्द गांव के निवासी अमित सिंह ने तालाबों में पानी की व्यवस्था के लिए खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गांव के तालाब में पानी नहीं है, जबकि उसका सुंदरीकरण हो चुका है। बीडीओ ने पानी भरवाने के प्रयास का आश्वासन दिया।

तालाब में पानी के लिए बीडीओ को दिया ज्ञापन

डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। डोभी विकास खंड क्षेत्र के बोड़सर खुर्द ग्राम सभा निवासी अमित सिंह ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी डोभी अस्मिता सेन को ब्लाक परिसर में ही ज्ञापन दिया। तालाबों में पानी का इंतजाम करवाने की मांग की। कहा कि बोड़सर खुर्द में बने तालाब में पानी नहीं है। जबकि तालाब का सुंदरीकरण भी हो गया है। उसमें पानी भरने का कोई रास्ता नहीं बना है। इस मौके पर आदित्य सिंह, सच्चिदानंद सिंह, यश सिंह मौजूद रहे। बीडीओ अस्मिता सिंह ने बताया कि ज्ञापन मिला है, तालाब में पानी भरवाने का प्रयास किया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।