Jaunpur News: उधारी का पैसा मांगने गई देवरानी की जेठानी ने की पिटाई

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: डोभी के इटहरा ग्राम में उधारी के मामले को लेकर देवरानी लीलावती को उसकी जेठानी और परिजनों ने पीटा। लीलावती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि जेठानी ने उधारी का पैसा देने से इनकार किया और उसे गालियां देते हुए लाठी-डंडों से मारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jaunpur News: उधारी का पैसा मांगने गई देवरानी की जेठानी ने की पिटाई

Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।चंदवक थाना क्षेत्र के इटहरा (भीमपुर) ग्राम सभा में उधारी का पैसा मांगने गई देवरानी को जेठानी व उसके परिजनों ने गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों एवं लात घुसो से पिटाई कर दी। पीड़िता लीलावती पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम इटहरा (भीमपुर) ने चंदवक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले मेरी जेठानी बबीता मुझसे 8000 रुपये उधार ली थी और प्रमिला 10000 हजार रुपये उधार ली थी। शनिवार को दिन में समय लगभग 3:00 बजे जब मैं पैसा मांगने के लिए उन लोगों के पास गई तो वे लोग पैसा देने से इनकार करते हुए गालियां देने लगी।

विरोध करने पर बबीता के पति अदालत, बबीता , और प्रमिला अन्य लोग ललकारते हुए लाठी डंडों एवं लात घुसो से मुझे मारने पीटने लगे । शोर-गुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया ।थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: उधारी का पैसा मांगने गई देवरानी की जेठानी ने की पिटाई