ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरकुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

गौराबादशाहपुर। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में तीन दिनों...

कुएं में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 30 Jul 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गौराबादशाहपुर। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में तीन दिनों से लापता 35 वर्षीय उमेश सिंह डब्बू पुत्र राम बिहारी सिंह का शव शुक्रवार को गांव के बाहर खेत में स्थित एक कुएं से मिलने पर सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने उसी गांव निवासी पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

भदेवरा निवासी उमेश सिंह डब्बू बुधवार की शाम से अपने घर से लापता था। परिजन काफी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह खेत के तरफ गये ग्रामीणों को खेत में स्थित एक कुएं से दुर्गंध आती महसूस हुयी। जब ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो कुएं में शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त उमेश सिंह डब्बू सिंह के रूप में हुई। इस संबंध में नवागत एसओ संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें