ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजौनपुर में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

जौनपुर में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका

थानागद्दी। हिन्दुस्तान संवाद केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध...

जौनपुर में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 25 Apr 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

थानागद्दी। हिन्दुस्तान संवाद

केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। वह घर से 5 दिन पहले लापता हुआ था। युवक का शव घर से दो किमी दूर कुएं में मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक बीएसी तीसरे वर्ष का छात्र था। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खर्गसेनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय सूरज बिंद पुत्र छोटेलाल 19 अप्रैल को रात में भोजन करने के बाद सोने चला गया। सुबह परिजनों की नींद खुली तो सूरज बिस्तर पर नहीं था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। 20 अप्रैल को केराकत कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।

इस बीच शनिवार की दोपहर घर से एक किलोमीटर दूर खेत में भूसा ले जा रही महिलाओं को कुंए से दुर्गन्ध आयी। कुंए में झाककर देखी तो लाश तैर रही थी। महिलाओं ने गांव के लोगों को सूचना दिया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहंुच गए। सूचना पाकर केराकत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह और थानागद्दी चौकी इंचार्ज सन्तोष राय भी पहुंच गए। शव को कुएं से बाहर निकाला गया तो शिनाख्त सूरज बिंद के रूप में हुई। उसका मोबाइल भी उसकी पैंट की जेब में मिला। घटना स्थल पर मृतक की मां ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगया और रोते हुए पुलिस को बताया की 19 की रात को पड़ोसियों ने बेटे को काफी दूर तक मारने के लिए दौड़ाया था। जब पड़ोसी वापस आए तो मैंने बेटे के बारे में पूछा तो बताया कि वह नहीं मिला और भाग गया। बताया कि बेटा उसी रात से लापता है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

दो भाइयों और दो बहनों में सूरज सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मृतक की छोटी बहन की शादी भी अगले माह थी। कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर छानबीन की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें