डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जंघई (जौनपुर) में एक शादी में डीजे पर डांस को लेकर घराती और बाराती के बीच विवाद हुआ। इस विवाद के चलते हाथापाई और कुर्सियां फेंकने की घटनाएं हुईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। दुल्हन के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

 डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती भिड़े

जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर चौथार गांव में शुक्रवार रात आई बारात में डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती आपस में भीड़ गए। कहासुनी व गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां, ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हंगामे के चलते दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी रोकने पड़े। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल-112 को सूचना दी। आधी रात पुलिस टीम गांव पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की शेष रस्में पूरी कराई गईं। हंगामे से बारात का उत्साह फीका पड़ गया और गांव में देर रात तक घटना की चर्चा होती रही。

विवाद का कारण

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव से रामपुर चौथार निवासी सरोज कुमार उर्फ महाजन गौतम की पुत्री प्रीति की बारात आई थी। दावत व अन्य कार्यक्रमों के बीच डीजे पर नाचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सुबह तक दोनों पक्षों में तनातनी बनी रही।

Voice of UP

पुलिस कार्रवाई

शनिवार सुबह दुल्हन के पिता सरोज कुमार थाने पहुंचे और बेचनराम, इंद्रजीत निवासी कोटवा थाना मछलीशहर तथा रामसूरत, ईश्वरचंद्र निवासी मीरपुर मीरगंज के खिलाफ बारात में उपद्रव, लात-घूंसों व लाठी-डंडे से मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

मुकदमा दर्ज

थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो घराती व दो बाराती समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शादी में विवाद का कारण क्या था?
शादी में डीजे पर डांस को लेकर घराती-बाराती के बीच विवाद हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।