चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - महराजगंज के मजीठी निवासी सूरज गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है कि 26 मई को उसके भाई पर कुछ स्थानीय युवकों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला किया। पुलिस ने मामले में दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चार के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा

महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मजीठी निवासी सूरज गौतम ने बुधवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि बीते 26 मई को उसका भाई बाजार गया था। वहां से घर वापसी के दौरान धूप से बचने के लिए रास्ते में आम के वृक्ष के नीचे रूक गया। इसी बीच वहां स्थानीय गांव निवासी आदर्श, हर्षित, आयुष और हिमांशू आ गए। सीधा मुझे देख जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी करने लगे। मना करने पर उसे डंडों से पीटने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष तरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।