ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरसिलेंडर फटने से छत उड़ी, दो घायल

सिलेंडर फटने से छत उड़ी, दो घायल

थाना क्षेत्र के गजना गांव में शनिवार की रात गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गयी जिससे वह फट गया। हादसे में कमरे की छत उड़ गयी। इस दौरान दो लोग घायल हो गये। घायलों को जौनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती...

सिलेंडर फटने से छत उड़ी, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 21 Apr 2019 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गजना गांव में शनिवार की रात गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गयी जिससे वह फट गया। हादसे में कमरे की छत उड़ गयी। इस दौरान दो लोग घायल हो गये। घायलों को जौनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से अगल बगल के लोग दहशत में आ गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी थी।

गजना गांव के मार्कण्डेय यादव के घर में रखे सिलेंडर में गैस रिसाव से आग लग गयी। कुछ ही देर में सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया जिससे कमरे की छत उड़ गयी। घर में मार्कण्डेय का 35 वर्षीय पुत्र सुजीत यादव व उनकी नातिन 20 वर्षीया हर्षिता घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। परिजनों ने दोनों को जौनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें