पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदेवरा का मना वार्षिकोत्सव

Feb 27, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदेवरा का मना वार्षिकोत्सव। प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपीआरसी सुबाष राम औ

पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदेवरा का मना वार्षिकोत्सव

मुफ्तीगंज। मुफ्तीगंज ब्लाक के भदेवरा स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। प्रतिभागी बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनपीआरसी सुबाष राम और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय इंटर कालेज भदेवरा के प्रिंसिपल पवन कुमार सिंह रहे। प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप चौहान ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। धोखाधड़ी के वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार मड़ियाहूं।

कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी को गुरुवार की सुबह करीब 10:40 बजे बरसठी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरसठी क्षेत्र के सराय वैद्य गांव निवासी कतवारी देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 8 जुलाई 2025 को उसकी कीमती जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई। आरोप है कि जमीन की रजिस्ट्री में उसके स्थान पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। मामले में पुलिस ने पांच नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। गुरुवार सुबह बरसठी तिराहे पर दबिश देकर एक आरोपी गया प्रसाद विश्वकर्मा निवासी भानापुर थाना रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। साई बाबा धाम का 26 वां वार्षिकोत्सव मना सुइथाकला। जनपद के शाहगंज तहसील क्षेत्र में विकास खंड के बसौली गांव में स्थित साई बाबा धाम का 26 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर रात तक भक्त लोग बाबा का दर्शन किए। बाबा के वार्षिकोत्सव मे कई जनपद जैसे प्रयागराज, वाराणसी, फैजाबाद, आजमगढ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अम्बेडकर नगर, गाजीपुर आदि जगहो के भक्त लोग दर्शन किए। विधायक शाहगंज रमेश सिंह व जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति ने भी मत्था टेका।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान हनुमान शरण सिंह व शिवचरण सिंह ने आभार जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।