मंगेतर रिंकू के पिता के निधन पर सांसद प्रिया ने जताया शोक
Jaunpur News - - बीमारी के दौरान तीन दिन तक अस्पताल में साथ रहीं मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोजप्रिया सरोज ने दुख जताया। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘फेसबुक’ पर शोक

जौनपुर, संवाददाता। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का बीमारी के कारण निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही रिंकू की मंगेतर एवं मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा की सांसद प्रिया सरोज ने दुख जताया। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘फेसबुक’ पर शोक संदेश भी लिखा है। रिंकू सिंह के पिता खानचंद को नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां बीते चार दिनों से उपचार चल रहा था। बीमार होने की जानकारी मिलने पर सांसद प्रिया सरोज, उनके पिता एवं रिंकू सिंह के होने वाले ससुर तुफानी सरोज, रिंकू के होने वाले साले व अन्य लोग हीं थे।
अस्पताल में रिंकू की मंगेतर प्रिया सरोज अपने होने वाले ससुर की हालत के बारे में पल पल की जानकारी ले रही थीं। गुरुवार की रात में केराकत विधायक तूफानी सरोज यानी प्रिया सरोज के पिता वहां से घर के लिए निकले। कुछ देर के बाद प्रिया भी निकल गई थीं। विधायक तूफानी ने बताया कि हम रास्ते में थे तभी पता चला कि निधन हो गया। उन्होने भी शोक जताया। प्रिया सरोज ने शोक संदेश में क्या लिखा सांसद प्रिया सरोज ने लिखा है ‘आज प्रात: पूज्य बाबूजी का निधन हो गया। यह क्षण मेरे और पूरे परिवार के लिए अत्यंत भावुक और पीड़ादायक है। उनका जाना हमारे जीवन में एक ऐसी कमी छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है’। उन्होने रिंकू और उनके पिता खानचंद के साथ की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें प्रिया सरोज खुद भी साथ हैं। जून 2025 में हुई थी सगाई अलीगढ़ के निवासी एवं भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की सगाई जून 2025 में हुई थी। आठ जून को हुई सगाई के बाद शादी की तिथि सुनिश्चित नहीं हो सकी है। पारिवारिक सूत्रों की मानें तो सगाईके समय नवंबर दिसंबर में शादी की डेट रखी जा रही थी, लेकिन सदन चलने और टी-20 विश्वकप की वजह से इसे टाला गया है। अभी तक शादी की कोई तिथि तय नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



