
न्यायालय के आदेश पर चार पर चोरी का मुकदमा दर्ज
Jaunpur News - भदखिन गांव के सभाजीत सिंह ने न्यायालय में शिकायत की थी कि 27 अगस्त 2024 को उसके पंपसेट पर चोरी हुई थी। आरोपियों ने ताला तोड़कर सामान चुराया और विरोध करने पर उसकी पिटाई की। सुरेरी पुलिस ने न्यायालय के...
सुरेरी(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भदखिन गांव के एक पीड़ित की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर चार लोगों पर सुरेरी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया। सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव निवासी सभाजीत सिंह ने एसीजे प्रथम जौनपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था। बीते 27 अगस्त 2024 को पिड़ित अपने मकान से पश्चिम तरफ कुछ दुर स्थित अपने पंपसेट पर सिंचाई करने गया था। जहां प्रार्थी ने देखा की उसी के गांव के छोटे लाल अपने तीन बेटे अशोक, विनोद व सूरज संग मिलकर प्रार्थी के पंप सेट के कमरे का ताला तोड़कर उसमें से स्टार्टर स्वीच व केबल चोरी करके ले जा रहे थे ।

आरोप है कि प्रार्थी जब चिल्लाया तो आरोपियों द्वारा प्रार्थी की पिटाई कर दी गई। जिससे प्रार्थी के पैर के एड़ी में फैक्चर हो गया था। जिसकी शिकायत पिड़ित द्वारा सुरेरी पुलिस व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी से की गई। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुआ। तो पिड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। जहां न्यायालय द्वारा सुरेरी पुलिस को चोरी के मामले में मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश पर सुरेरी पुलिस भदखिन गांव निवासी छोटेलाल व उनके बेटे अशोक, विनोद व सूरज पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुरेरी राजेश कुमार मिश्र ने बताया न्यायालय के आदेश पर चार लोगों पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




