Jaunpur News: नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी का शव बेड पर और पति की लाश फंदे पर लटकती मिली

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए

नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी का शव बेड पर और पति की लाश फंदे पर लटकती मिली
नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी का शव बेड पर और पति की लाश फंदे पर लटकती मिली

Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का शव बेड पर और पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। एक साथ दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे दंपती के बीच आए दिन होने वाला विवाद बताया जा रहा है।

शादी और विवाद

गांव निवासी मिठाईलाल के 22 वर्षीय पुत्र गोविंद गौतम की शादी तीन माह पहले गत 10 मई को 20 वर्षीय नेहा से हुई थी। पास पड़ोस के लोगों के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी के चलते नेहा कई बार मायके चली जाती थी। बताया जाता है कि बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों रात में अपने कमरे में चले गए।

बालकनी में शवों की खोज

गुरुवार को सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। नेहा का शव कमरे में बेड पर मिला, जबकि गोविंद का शव फंदे से लटकता पाया गया।

परिवार की स्थिति

घर में गोविंद और नेहा के अलावा पिता मिठाई लाल रहते थे। गोविंद का एक छोटा भाई धर्मेन्द्र है जो परदेश में है। गोविंद की माता का पहले ही निधन हो चुका है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

यह घटना कब हुई?
यह घटना बुधवार रात को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी का शव बेड पर और पति की लाश फंदे पर लटकती मिली