पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गाँव में पुरानी रंजिश को लेकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति पर हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा

थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गाँव के मसौड़ा पुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार की देर रात गांव निवासी रानी निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति बाबूराम निषाद खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अंश निषाद, आशीष निषाद और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब वह अपने पति को बचाने पहुंचीं तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की।

भागने पर दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की, जिससे दोनों को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।