Jaunpur News: पंप कैनाल से कापर की केबल चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरJaunpur News: बदलापुर के देनुआ गांव में सोनौरा पंप कैनाल से 32 मीटर लंबी कापर केबल चोरी हो गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सहायक अभियंता रमेश कुमार पटेल ने इसकी तहरीर दी है। चोरी से नहर का संचालन प्रभावित हो रहा है, और मामले की जांच जारी है।

Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देनुआ गांव स्थित आदि गंगा गोमती के किनारे स्थापित सोनौरा पंप कैनाल में लगी कापर केबल चोरी हो गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गयी है। सहायक अभियंता लघु डाल नहर खंड द्वितीय रमेश कुमार पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 12 जुलाई की रात उक्त पंप कैनाल पर लगा 32 मीटर 95 एमएम कापर की केबल अज्ञात चोरों ने काट लिया। इससे नहर का संचालन बाधित हो रहा है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


