ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरकब्रिस्तान की भूमि पर शव दफनाने को लेकर विवाद

कब्रिस्तान की भूमि पर शव दफनाने को लेकर विवाद

कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में कब्र खोदने को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनगो लेखपाल बुला पैमाइस कर मामला हल...

कब्रिस्तान की भूमि पर शव दफनाने को लेकर विवाद
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 14 Feb 2020 12:03 AM
ऐप पर पढ़ें

कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में कब्र खोदने को लेकर गुरुवार को विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनगो लेखपाल बुला पैमाइस कर मामला हल कराया।

पूर्व सांसद उमाकांत यादव के बंगले के बगल में कब्रिस्तान की भूमि है। छिदवा भादी गांव निवासी बिकानू खां की पत्नी 90 वर्षीय फातिमा की मौत हो गई। मौत के बाद कब्र खोदने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया। मामला पुलिस में गया तो मौके पर सीओ जितेंद्र दूबे, कोतवाल जय प्रकाश सिंह पहुच गए। मौके पर राजस्व के लोगों को बुलाकर नाप कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में शव दफनाया गया। मोबिन अहमद, जमील अहमद, सगीर, सकील, अरमान, महमुद, फारुक का आरोप है कि पूर्व सांसद के लोगों ने अपनी भूमि बता उक्त भूमि पर शव दफन करने से मना किया। फिलहाल राजस्व कर्मियों के पैमाइस के बाद थोड़ी दूर नया गड्ढा खोद शव दफन किया गया। देर शाम शव दफन होने तक कोतवाली निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर डटे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें