पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Mar 07, 2026 12:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - बदलापुर में सीएचसी में तैनात वार्ड व्याय और स्वीपर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणियाँ की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

बदलापुर, हिन्दस्तान संवाद। सीएचसी में संविदा पर तैनात वार्ड व्याय व स्वीपर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी किया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। हालांकि वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। पुलिस ने इस ममाले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। वायरल वीडियो में सीएचसी में तैनात वार्ड व्याय कुलदीप निवासी मुरादपुर कोटिला तथा स्वीपर/ चौकीदार अमरजीत गौतम निवासी हकांरपुर इमरजेंसी वार्ड के बेड पर शराब की बोतल के साथ नजर आए। नशे में धुत होकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को अपशब्द कहे। भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य आरके उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी थी।

प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों की तलाश की जा रही थी इसी बीच पता चला कि दोनों सरोखनपुर गांव में खड़े है। जिन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।