Jaunpur News: विवादित भूमि पर कब्जा करने के आरोप में चार के विरुद्ध केस दर्ज
Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर) में विवादित भूमि पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रामीण दिनेश सिंह ने पुलिस को बताया कि नायब तहसीलदार के खिलाफ एक मामला लंबित होने के बावजूद अन्य लोग भूमि पर कब्जा कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के पूरा सांवल गांव में विवादित भूमि पर कब्जा करने के आरोप में चार के विरुद्ध सोमवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। उक्त गांव निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आराजी संख्या 121 के संबंध में नायब तहसीलदार उदयराज बनाम सत्येंद्र वाद लंबित है। इसके बावजूद भी विपक्षी चवरी गांव निवासी उदयराज, प्रहलाद, मूलचंद यादव व आनंद यादव ने भूमि को जोतकर उसमें ईंट रख दिया है। मना करने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


