ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरकई मांगों पर बनी सहमति, भूख हड़ताल समाप्त

कई मांगों पर बनी सहमति, भूख हड़ताल समाप्त

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का भूख हड़ताल बुधवार की देर शाम समाप्त हो गया। आधा दर्जन मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने...

कई मांगों पर बनी सहमति, भूख हड़ताल समाप्त
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरThu, 13 Feb 2020 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का भूख हड़ताल बुधवार की देर शाम समाप्त हो गया। आधा दर्जन मांगों पर सहमति बनने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। पूरे दिन विश्वविद्यालय में विभागों में कोई कार्य नहीं हुआ। पीयू का शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन कर रहा था। बुधवार को कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान विश्वविद्यालय का कोई भी विभाग नहीं खुला और जो खुला ताला बंद कर दिया गया। काम के लिए आए शिक्षक, छात्र, अभिभावक परेशान रहे। निराश होकर वापस लौटे। समस्याओं को देखते हुए शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह व कर्मचारियों की ओर से प्रदेश संगठन मंत्री राजेश सिंह, डॉ. स्वतंत्र कुमार, नंद किशोर सिंह, डॉ. पीके सिंह, कौशिक, केशव यादव , विनोद तिवारी के साथ कर्मचारियों और कुलपति व अन्य अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। वार्ता के बाद छह मांगों पर सहमति बन गई। इसके बाद शिक्षक संघ नेताओं के साथ कुलपति प्रो. राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह को जूस पिलाकर हड़ताल तुड़वाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें